फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबाल क्लब ने सूरज फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 6, 2026

फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबाल क्लब ने सूरज फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया

डायट के खेल मैदान में चले फुटबाल लीग टूर्नामेंट का समापन

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के खेल मैदान में 29 जनवरी से 05 फरवरी तक चले फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में कुल आठ फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रत्येक लीग मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक रहा और खेल मैदान तालियों व उत्साह से गूंजता रहा। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में सूरज फुटबॉल क्लब व फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा

विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते चेयरमैन राजकुमार मौर्य।

संघर्ष देखने को मिला। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने 1-0 गोल से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता टीम सूरज फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने भी अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हुए प्रशंसनीय प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए। श्री मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजनों से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के फुटबॉल टूर्नामेंट न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि उनमें टीम वर्क, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। खेल आयोजन में जिला खेल संघ के अध्यक्ष बीपी पांडेय, मीडिया मैनेजर अजय सिंह चैहान, प्रदीप कुमार पांडेय, सभासद शादाब, कोच अंसार अहमद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages