मंडलायुक्त ने किलकारी क्रेच का फीता काटकर किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 6, 2026

मंडलायुक्त ने किलकारी क्रेच का फीता काटकर किया शुभारंभ

बच्चों के बचपन को अच्छे से संवारा व संवेदनशीलता के साथ की जाए देखभाल

चॉकलेट पाकर मुस्कुराते नजर आए बच्चे, मंडलायुक्त मैडम को बोला थैंक्यू

फतेहपुर, मो शमशाद । मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित किलकारी क्रेच का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही परिसर का स्थलीय जायजा लिया। किलकारी क्रेच में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों के देखभाल व खेलने के लिए बनाया गया है। जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करने के साथ ही उनके बच्चों का सही तरीके से देखभाल हो सकेगी। किलकारी क्रेच में मौजूद बच्चों को मंडलायुक्त ने बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट दी और कहा कि बच्चों के बचपन को अच्छे से संवारा जाय और उनकी देखभाल भी संवेदनशीलता के साथ की जाये। बच्चे भी चॉकलेट पाकर मुस्कुराते नजर आए, बच्चे अपनी जुबानी में मंडलायुक्त मैडम को थैंक्यू बोला।

आकांक्षा हाट का अवलोकन करतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल। 

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के दृष्टिगत बनाए गए आकांक्षा हाट का अवलोकन किया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का यह एक अच्छा माध्यम है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कुछ उत्पाद स्वयं निर्मित करती है कि बिक्री की जाती है, जिससे महिलाओं की आमदनी बढ़ती है और महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार ने स्वयं सहायता समूह को कि महिलाओं द्वारा उत्पादों की निर्मित टोकरी दी, जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज जयजीत कौर होरा, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages