फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) की विस्तारित कमेटी को तत्काल प्रभाव से मंजूरी देते हुए आकाश शुक्ला को जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले में युवा कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आकाश शुक्ला का छात्र राजनीति से लेकर संगठन तक का सफर लगातार सक्रिय रहा है। उन्होंने वर्ष 2009 में एनएसयूआई छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 2017 में बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। संगठन में सक्रिय भूमिका और समर्पित कार्यशैली के चलते वर्ष 2021 में उन्हें युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला।
![]() |
| युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला। |
लगातार संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए अब फतेहपुर जिले की कमान सौंपी है। आकाश शुक्ला जाफराबाद, बिंदकी के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर जिले भर के कांग्रेस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस में युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।


No comments:
Post a Comment