सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का दामन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का दामन

बुंदेलखंड किसान सेवा समिति की ओर से किया गया आयोजन

बांदा, के एस दुबे । अतर्रा से एक सामाजिक सौहार्द और सहयोग की बड़ी खबर सामने आई है। बुन्देलखण्ड किसान सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार को डिग्री कॉलेज प्रांगण में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में कुल 25 नवयुगल दंपत्तियों का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल एवं सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रत्येक युगल दंपति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।

सामूहिक विवाह में मौजूद नवदंपति

इस अवसर पर अजय चौहान ‘दादा’, राष्ट्रीय सचिव, मुलायम सिंह यूथ समाजवादी पार्टी, मनी कश्यप, विधानसभा सचिव समाजवादी पार्टी, कार्यक्रम की संयोजक राधा, गोपाल सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा अहिंसा दल, राजकुमार सोनी, अध्यक्ष, बुन्देलखण्ड किसान सेवा समिति, आदर्श चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष, बुन्देलखण्ड किसान सेवा समिति, रिंकू गुप्ता ‘रोहन’, कोषाध्यक्ष, तथा नव निर्माण सेना के प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages