समन्वय बनाकर करें काम, फाइलेरिया उनमूलन अभियान को सफल बनाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

समन्वय बनाकर करें काम, फाइलेरिया उनमूलन अभियान को सफल बनाएं

विकास भवन में कालिंजर क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर सीडीओ ने दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन में जनपद के विकास खण्ड नरैनी के कालिंजर क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम संचालित करने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बेठक में उन्होंने सम्बन्धित समन्वय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए दिनांक 10 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी 2026 तक विकास खण्ड नरैनी के कालिंजर क्षेत्र में संचालित किये जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यों को सम्पादित करायें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 विजेन्द्र सिंह ने बताया कि फाइलेरिया का रोग क्लूकस नाम के मादा मच्छर

बैठक को संबोधित करते सीडीओ अजय कुमार पांडेय

के काटने से होता है। यह रोग मच्छर के काटने के 5-7 वर्ष बाद भी रोग पनप सकता है। इसलिए इस रोग की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 10 फरवरी से दवाओं का वितरण सम्बन्धित कालिंजर क्षेत्र में किया जायेगा, जिसका सभी लोग आवश्यक रूप से दवा लेकर रोग का बचाव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोग का उपचार दवा खाकर ही किया जा सकता है। फाइलेरिया रोग फैलने के बाद बचाव में अत्यन्त मुश्किल होती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संचालन हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है तथा रैपिड रिसपान्स टीम का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु अभियान के अन्तर्गत सम्बन्धित क्षेत्र के शतप्रतिशत लोग दवा का अवश्य सेवन करें। यह दवा दो वर्ष से ऊपर के लोगों को दी जायेगी। बैठक में उन्होंने सम्बन्धित ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार, आंगनबाडी आशा, एएनएम, नगर पालिका के द्वारा इस अभियान में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए अनुरोध किया है। बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages