विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने जांच हेतु भेजे
त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों की जांच
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त ;खाद्यद्ध शशांक त्रिपाठी के निर्देश में होली पर्व के दृष्टिगत 19 फरवरी से 23 फरवरी तक जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल पांच नमूने जांच हेतु संग्रहित किए तथा 43 किलोग्राम सरसों का तेलए जिसकी अनुमानित कीमत 6ए880 रुपये आंकी गईए मौके पर सीज किया गया। संग्रहित नमूनों में खोही स्थित चित्रकूट डेयरी उद्योग से पनीर और मिश्रित दूध के दो नमूनेए धनुष चौराहा स्थित बनारसी स्वीट एंड रेस्टोरेंट से बर्फी का एक नमूनाए सीतापुर कर्वी स्थित प्रांशू डेयरी से पनीर का एक नमूना तथा मैकी मोड़ देऊधा मऊ स्थित केशरवानी किराना स्टोर से सरसों तेल का एक
![]() |
| नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम |
नमूना शामिल है। संदिग्ध पाए गए 43 किलोग्राम सरसों तेल को टीन के डिब्बों में पैक अवस्था में सीज कर प्रयोगशाला जांच के लिए नमूना प्रेषित किया गया। अभियान के अंतर्गत कर्वी से बांदा रोडए रामघाट रोड और रामघाट क्षेत्र में किराना स्टोरए डेयरीए मिष्ठान भंडारए रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड संचालकों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मौके पर निरीक्षण कर संचालकों को पाई गई कमियों के संबंध में जागरूक किया गया। सचल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की घरेलू विधि से जांच का प्रदर्शन भी किया गया। अभियान में सहायक आयुक्त ;खाद्यद्ध शशांक त्रिपाठी सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह और विनय कुमार उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment