विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की दबिशए 500 किलो लहन व 70 लीटर शराब जब्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की दबिशए 500 किलो लहन व 70 लीटर शराब जब्त

अवैध शराब माफिया पर प्रहार 

आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के निर्देश में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माणए परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने थाना कर्वी क्षेत्र के ग्राम कपसेठी में संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। सघन तलाशी अभियान के दौरान लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद हुआए जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गयाए ताकि अवैध शराब निर्माण की कमर तोड़ी जा सके। कार्रवाई के दौरान 70 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। इस संबंध में संयुक्त प्रांत आबकारी

लहन नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम 

अधिनियम, 1910 ;यथा संशोधितद्ध की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दबिश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों में खलबली देखी गई। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध कारोबार पर रोक लगाना हैए बल्कि जनस्वास्थ्य और कानून व्यवस्था की रक्षा सुनिश्चित करना भी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages