पांच दिवसीय साइबर प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों ने किया संबोधित
बांदा, के एस दुबे - जिला प्रशिक्षण सेन्टर पुलिस लाइन में साइबर अपराधों की रोकथाम, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस व बेसिक नेटवर्किंग के लिए पांच दिवचीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने कम्प्यूटर ऑपरेटरर्स को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई । प्रशिक्षण के दौरान साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग के मूलभूत सिद्धांतों तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों की पहचान, उनकी रोकथाम, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा तकनीकी माध्यम से पुलिस को साइबर अपराध नियंत्रण की क्षमता को सुदृढ़ करना है । साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डेटा
![]() |
| प्रशिक्षण में मौजूद पुलिस कर्मी। |
चोरी, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड, बैंकिंग एवं UPI से संबंधित साइबर अपराधों के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया । साथ ही नेटवर्किंग बेसिक के अंतर्गत कंप्यूटर नेटवर्क की संरचना, इंटरनेट की कार्यप्रणाली, IP एड्रेस, सर्वर, एवं सुरक्षित नेटवर्क उपयोग की मूलभूत जानकारी दी गई । और प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एआई के वर्तमान उपयोग, अपराध विश्लेषण, फेस रिकग्निशन, डेटा एनालिटिक्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं भविष्य में पुलिसिंग में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment