चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने गुरुवार को नगर क्षेत्र कर्वी के आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां डीएम ने आधारभूत सुविधाओं, दैनिक गतिविधियों तथा पंजीकृत बच्चों, महिलाओं व किशोरियों की जानकारी लेकर सैम-मैम बच्चों की संख्या शून्य पर लाने के निर्देश दिए। डीएम ने सर्वप्रथम आंगनवाडी केन्द्र शत्रुघ्नपुरी प्रथम वार्ड नं दो का निरीक्षण किया। यहां आंगनवाडी कार्यकत्री सपना ने बताया कि केन्द्र में तीन से छह वर्ष के 85 बच्चे, 16 गर्भवती एवं 19 धात्री माताएं तथा 29 किशोरियां पंजीकृत है। इस दौरान मौके पर 15 बच्चे व 12 महिलाएं उपस्थित पाई गईं। केन्द्र में तीन सैम श्रेणी एवं 23 मैम श्रेणी के बच्चे पंजीकृत पाए जाने पर डीएम ने निर्देश दिए कि व्यक्तिगत रूचि लेते हुए सैम-मैम श्रेणी के बच्चों की संख्या शून्य पर लाई जाए। दैनिक गतिविधियों की जानकारी करने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि गुरुवार को बच्चों को भावगीत और
अक्षर ज्ञान कराया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र प्राइवेट भवन में संचालित होते पाए जाने पर डीएम ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर आंगनवाडी केन्द्र को प्राथमिक विद्यालय सोनेपुर में स्थानान्तरित कर संचालित कराया जाये। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्वी को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालय की बाउण्ड्रीवाल को निर्मित कराने के लिए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इसके बाद डीएम ने आंगनवाड़ी केन्द्र भरतपुरी प्रथम वार्ड नं0 15 का निरीक्षण किया गया। यहां आंगनवाडी कार्यकत्री रजुली पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र पर तीन से छह वर्ष के 67 बच्चे, नौ गर्भवती, छह धात्री माताएं तथा 19 किशोरियां पंजीकृत है। मौके पर 10 बच्चे व छह महिलाएं उपस्थित पाई गईं। यहां भी सैम-मैम श्रेणी में एक-एक बच्चे के पंजीकृत पाए जाने पर उनकी संख्या शून्य पर लाने के निर्देश दिए। दैनिक गतिविधियों के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएम ने कार्यवाही की चेतावनी देते हुए आंगनवाडी कार्यकत्री को कार्यशौली में सुधार लाने तथा कलेण्डर के अनुसार दैनिक गतिविधयॉ आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र अम्बिकाकुंज द्वितीय वार्ड नं 13 के निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी कार्यकत्री पूजा सोनी ने बताया कि केन्द्र पर तीन से छह वर्ष के 42 बच्चे, 14 गर्भवती एवं एक धात्री माताएं तथा 20 किशोरियां पंजीकृत है। मौके पर 22 बच्चे उपस्थित पाए गए। केन्द्र पर आधारभूत सुविधाएं संतोषजनक पायी गई। यहां भी एक सैम व छह मैम श्रेणी के बच्चों के पंजीकृत पाए जाने पर उनकी संख्या शून्य पर लाने के निर्देश दिए। यहां भी आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा दैनिक गतिविधियां आयोजित न किए जाने पर चेतावनी देते हुए कैलेण्डर के अनुसार दैनिक गतिविधयां आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही इस सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी निर्देशित किया। साथ ही प्राइवेट भवनों में संचालित सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन निकट के प्राथमिक विद्यालयों पर कराने तथा आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति एक सप्ताह के अन्दर पोषण ट्रैकर ऐप पर फीड कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। ऐसा न होाने पर वेतन अवरूद्ध करने की चेतावनी दी।


No comments:
Post a Comment