बांदा, के एस दुबे । सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे करीब एक सैकड़ा वृद्धो को फल एवं जूस का वितरण किया गया और माता-पिता तुल्य बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष सलमान खान ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर जो भी मदद वृद्धजनों के हित में होगी उसे करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शीघ्र ही स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान डॉ. आकिब फरुकी ने मच्छरों से होनी वाली बीमारियों और कारण पर
![]() |
| वृद्धाश्रम में फल वितरित करते हुए संस्था पदाधिकारी |
प्रकाश डाला, वहीं दीना त्रिपाठी ने वृद्धजनों को अपना विशेष ख्याल रखने की नसीहत दी। अध्यक्ष ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी से अपने आसपास वातावरण स्वच्छ रखने का आहवान किया। बुजुर्गों को फल व जूस वितरण करने के दौरान संस्था के संरक्षक शेख सादी जमा, कोषाध्यक्ष जीशान उल हक, उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, जुनैद सिद्दीकी, सुनील सक्सेना, शादाब अहमद, आरिफ, शादाब हुसैन, बसंत गुप्ता, वृद्धाश्रम इंचार्ज श्याम किशोर आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment