बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वाभिमान और सफलता की कहानियो का प्रस्तुतीकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वाभिमान और सफलता की कहानियो का प्रस्तुतीकरण

कानपुर, प्रदीप शर्मा - मण्डलीय बाल उत्सव प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 मंगलवार को कानपुर मण्डल के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर के प्रांगण मे आयोजित किया गया। इस बालउत्सव 2.0 कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वाभिमान और सफलता की कहानियो का प्रस्तुतीकरण किया गया। मण्डल कानपुर के सभी 6 जनपदो कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं कानपुर नगर से आए हुए बच्चों एवं मीना मंच एल्युमिनी ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा की।


मण्डल कानपुर के सभी 06 जनपदों से आए अभिभावकों ने भी मीना मंच से जुड़ाव तथा अपने बच्चों के द्वारा समाज में जागरूकता पैदा करने के बाद हुए बदलाव को साझा करने के साथ ही उनके बच्चों के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम में जनपद कानपुर नगर के सभी सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स ने पांच थीम आधारित स्टाल लगाए जिनमें बच्चों को अपने सपनों को व्यक्त करने का अवसर मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेरी बदलाव की कहानी, कॉमिक बुक निर्माण तथा पोस्टर निर्माण गतिविधियों को जनपद स्तर पर कराया गया। कार्यक्रम में नोडल जनपद कानपुर नगर के जिला समन्वयक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बच्चों के द्वारा विभिन्न रोचक गतिविधियों में प्रतिभाग कर आनंद का अनुभव किया गया। चयनित एंट्री वाले विद्यार्थियों के साथ उनके विद्यालय से 01 शिक्षक मीना मंच सुगमकर्ता और हर जिले से 2 अभिभावक, मीना मंच एल्युमिनी एवं नोडल जनपद के 50 बच्चें मंडल स्तर के कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न जनपदों से आए बच्चों में से 10 बच्चों का चयन राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक राजेश कुमार वर्मा के द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए| राज्य स्तरीय चैंपियन ऑफ चेंज कार्यक्रम फरवरी माह के अंत में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडलीय समन्वयक देवर्षि बाजपेई, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रक्षा चौहान, महेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार पांडे, एवं अन्य शिक्षक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages