ग्राम दुरेडी में हो रहा भव्य कथा का आयोजन
बाँदा, के एस दुबे । श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्राम दुरेडी जनपद बांदा में 13 फरवरी 2026 से चल रहा है आज 19 फरवरी को भागवत कथा का समापन तथा सुदामा चरित्र की कथा हुई जिससे ग्राम के सभी लोगों ने श्रवण किया कल 20 फरवरी को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस शुभ अवसर पर हमारे बांदा जनपद के समाजसेवी भाजपा नेता श्याममोहन धुरिया कथा के अंतिम दिन उपस्थित रहे। उन्होंने कथा व्यास पर विराजमान आचार्य यगेश मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया आचार्य द्वारा भी समाजसेवी श्याममोहन धुरिया को व्यास गद्दी से आशीर्वाद दिया तथा सम्मानित किया और यह भी कहा कि ज्यादा कर धार्मिक सभी कामों में हमेशा
उनकी उपस्थिति रहती है तन मन धन से हमेशा अच्छे अच्छे कार्य में रुचि लेना और धार्मिक कार्यों में पहुंचकर सम्मिलित होना यह बहुत ही बड़ा कार्य है जो इस समय सब कोई नहीं कर पाता इस शुभ अवसर पर संजय मिश्रा विक्की रोहित द्विवेदी पुरोहित बने कुलदीप सिंह ने भी आए हुए सभी अतिथियों को ईश्वर से कामना की सभी को धन धान्य से हमेशा पूर्ण रखें इसी तरह अच्छे और धार्मिक काम हमेशा चलते रहें।


No comments:
Post a Comment