कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कम्युनिटी साइंस कॉलेज के रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर साइंस विभाग में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं उसके उपयोग तथा शैक्षणिक एवं दैनिक जीवन में उसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीन होम साइंस डॉ. सीमा सोनकर, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रश्मि सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संघमित्रा महापात्र, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अर्चना सिंह तथा टीचिंग एसोसिएट डॉ. स्वप्निल सिंह और टीचिंग एसोसिएट डॉ. एलेना मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. रश्मि सिंह
तथा डॉ. एलेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिभाषा, उसके प्रकार, उपयोगिता तथा शिक्षा, शोध एवं उपभोक्ता विज्ञान के क्षेत्र में उसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक भविष्य में कार्य प्रणाली को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बना सकती है।कार्यशाला में छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी की। छात्रा पूनम विश्वकर्मा के साथ-साथ प्रियंशी, भूमिका, मधु, पलक, जाह्नवी, प्रेरणा, दीपिका, दीपाली, प्राची, रजिता तथा उदिता सहित अन्य विद्यार्थियों ने एआई से संबंधित प्रश्न पूछे और जानकारी प्राप्त की। । इससे प्रतिभागियों को नई तकनीकों के बारे में सीखने तथा अपने विषय में एआई के उपयोग को समझने का अवसर मिला।


No comments:
Post a Comment