सुदामा चरित्र की कथा सुन नम हुईं श्रोताओं की ऑंखें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

सुदामा चरित्र की कथा सुन नम हुईं श्रोताओं की ऑंखें

बिलगांव, के एस दुबे । गांव में चल रही  श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन कथाव्यास आचार्य पं नरेंद्र पांडेय महाराज द्वारा सुदामा चरित्र का रसपान कराया भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मानव जीवन प्राणी को इस तरह की मित्रता से सीख लेनी चाहिए। बिलगांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ  के अंतिम दिवस बुधवार को कथाव्यास आचार्य नरेंद्र महाराज ने बताया कि सुदामा और श्रीकृष्ण की बचपन से मित्रता थी श्रीकृष्ण ने  सुदामा को श्राप दिया कि जाओ  मित्र के साथ कपट किया है दरिद्र बन जाओगे श्राप बस सुदामा गरीब ब्राहण हो गए पत्नी  सुशीला के समझाने के बाद भटकते भटकते भगवान श्रीकृष्ण के द्वारिकाधाम पहुंचे जैसे ही द्वारपालों ने ब्राहण सुदामा को देखा और भगवान श्रीकृष्ण से बताया कि हे नाथ


सुदामा नामक ब्राह्मण आपसे मिलने आया है इतना सुनते ही भगवान अपने सखा से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़कर सखा सुदामा को गले से लगाया 'देख सुदामा की दीन दशा करुणा करके करुणा निधि रोए  "पानि परात का हाथ छुयो नहि  नैनन के जल से पग धोए" सुदामा के दीन दशा देख भगवान श्रीकृष्ण अपने नेत्रों से बही अश्रुधारा से पाव धोए और महलों में बैठाकर हाल-चाल पूछे चावल की पोटली की भेंट के साथ नारायण श्री कृष्ण ने दरिद्रता दूर कर दी  आयोजक सपा नेता रामसागर यादव कथा परीक्षित  देवीदयाल यादव दुल्लीदेवी , भगवत प्रसाद यादव सूरजकली देवी ललकबाबू यादव रामबाबू यादव  आदि भक्तों के द्वारा आरती पूजन के साथ सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेत्री नीलम गुप्ता, सपा नेता ओमनारायण त्रिपाठी विदित ,प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages