अब जनसुनवाई पर होगी मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी नजर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

अब जनसुनवाई पर होगी मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी नजर

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प जनता दर्शन में बोले डीएम 

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता:- जिलाधिकारी

जनता दर्शन में जिलाधिकारी सख्त, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश झांसी, जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास एवं अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके।

    जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए।

      जनता दर्शन में आए फरियादियों ने जिलाधिकारी की सक्रियता की सराहना करते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

     जनता दर्शन के दौरान श्रीमती पुष्पा वर्मा पत्नी श्री राकेश वर्मा, निवासीः-बड़ा गाँव गेट बाहर, नारायण बाग झाँसी ने बताया कि  मेरा पुत्र ऋषभ वर्मा, जो एक विद्यार्थी है, जिसका प्रवेश 2 जून 2025 में SRGI कॉलेज, झाँसी में B,A. कोर्स में कराया गया था। महोदय कॉलेज के रजिस्ट्रेशन के समय देरी होने व कुछ अन्य असुविधाओं के कारण मेरे बेटे का प्रवेश निरस्त कराना पड़ा। जिसका लिखित में प्रार्थना पत्र देने के बाद कॉलेज से आश्वासन दिया कि कि आपके बच्चे की फ़ीस रिफण्ड कुछ दिनों में कर दिया जाएगा, परंतु कॉलेज में जाकर बार - बार मेरे द्वारा फ़ीस की रिफण्ड की मांग की गयी, किन्तु उन्होंने हर बार टाल दिया कि आपकी फ़ीस जल्द ही आ जाएगी किन्तु अभी तक नहीं आई व कॉलेज के शिक्षकों द्वारा (अमन, मयंक व जीतेन्द्र) के द्वारा मुझे अपमानित किया गया उन्होंने कहा कि फ़ीस नहीं आएगी रिफण्ड आप कहीं पर भी शिकायत कर लो या कोई क़ानूनी कार्यवाही कर लो फीस नहीं देंगे |

     श्रीमती पुष्पा वर्मा ने बताया कि मैं एक गरीब व अनुसूचित जाति की महिला हूँ | जिलाधिकारी कार्यलय में भी एक माह से चक्कर काट रही, आपको भी लिखित में दो बार प्रार्थना पत्र दिया, किन्तु न तो फ़ीस आई न कोई आश्वासन मिला, आप ही बताएँ अब में कहाँ जाऊ और किससे शिकायत करूं | जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी / जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायतकर्ता से जानकारी लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोमवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व प्रदेश के समस्त जनपदों के डीएम की मौजूदगी को देखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसडीएम न्याय श्री जितेन्द्र कुमार  एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages