बांदा रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट बनी शोपीस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

बांदा रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट बनी शोपीस

बांदा, के एस दुबे  - रेलवे स्टेशन ए ग्रेड का स्टेशन है यहां पर रेलवे के द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है परंतु आजकल बांदा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर  लगी हुई लिफ्ट मात्र शोपीस बनकर रह गई है पूछताछ काउंटर से 5 से 10 मिनट पहले जब गाड़ियों का बदलाव प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर कर दिया जाता है तो प्लेटफार्म नंबर 1 पर जमी भारी भीड़ को प्लेटफार्म नंबर 2 पर जाने में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों को, घुटनों से कमजोर हो चुके बुजुर्गों को, गर्भवती महिलाओं को,उन महिला यात्रियों को जिनके पास लगेज एवं बच्चे होते हैं एवं वह अकेले होती हैं ऐसे यात्रियों को भारी दिक्कतों का


सामना लगातार करना पड़ता है कभी-कभी ट्रेन जल्दी आ जाने पर यह सूचना देर से प्रसारित होने पर सीढियों पर गिरने से लोग चुटहिल हो रहें हैं एवं धक्का मुक्के भी होती है बांदा स्टेशन से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक से तत्काल लिफ्ट को सही करने की मांग की है साथ ही साथ धीरे-धीरे गर्मी भी शुरू हो गई है ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छ पीने के पानी की सुविधा भी मुहैया कराई जाए एवं ट्रेनों के पंखों को पूरी तरह से सुदृढ़ कर उनको रफ्तार दी जाए

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages