महाविद्यालय की छात्राओं को दिया सीपीआर प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 9, 2026

महाविद्यालय की छात्राओं को दिया सीपीआर प्रशिक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर प्रशिक्षण जागरूकता अभियान राजकीय महिला महाविद्यालय में चलाया। डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को हम कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है और जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को तीस बार दबाव व दो बार

छात्राओं को सीपीआर प्रशिक्षण देते रेडक्रास चेयरमैन।

मुंह से सांस देते रहना है अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दें साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व 2 बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते है। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश यादव, प्रवक्ता प्रशांत द्विवेदी, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages