जारपोश स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

जारपोश स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन

फतेहपुर,  मो शमशाद । शहर के जीटी रोड स्थित बाकरगंज पुलिस चैकी के निकट ग्रे एंड कंपनी के ठीक सामने जारपोश स्टूडियो का शानदार उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार खलीक अहमद जाफरी ने फीता काटकर किया। इस नए बुटीक के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्टूडियो की संचालक सिद्दीका तरन्नुम ने मौजूद लोगों को बताया कि यहां उच्च गुणवत्ता वाला बुटीक कार्य किया जाएगा। स्टूडियो में ग्राहकों के ऑर्डर पर रेडीमेड कलेक्शन, पाकिस्तानी सूट, हैंड वर्क सूट तथा अन्य आकर्षक डिजाइनर सूट तैयार

जारपोश स्टूडियो का फीता काटकर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि खलीक अहमद जाफरी।

किए जाएंगे। खास बात यह है कि यहां 12000 से 25000 की रेंज में बुटीक कार्य उपलब्ध होगा। जिसमें ग्राहक को प्रीमियम क्वालिटी और शानदार फिनिशिंग का एहसास होगा। संचालक ने विश्वास दिलाया कि हर ग्राहक को ऐसा लगेगा कि उनका चुना हुआ बुटीक कार्य वाकई तारीफ के काबिल है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से फरहान मिर्जा, अनुज दीक्षित एडवोकेट, फैसल अब्बास, डॉ. आदिल, रशीद अहमद, लईक जाफरी, डॉक्टर जमाल, सगीर अहमद, हाफिज इब्राहिम, हाफिज इस्माइल, मोइनउद्दीन, पूर्व सभासद कासिम अली साथ ही अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages