यशोदय तिलक लगा बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनायें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

यशोदय तिलक लगा बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनायें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया हौसला 

बाँदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा ग़ैर राजनीतिक छात्र संगठन है जो विगत पिछले 76 वर्षों से सामाजिक एवं छात्रहितों के लिए अग्रणी रहा है । इसी निमित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों को यशोदय तिलक लगाकर तनावमुक्त एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित किया । सह जिला संयोजक

छात्रों का तिलक करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारी 

कार्तिकेय गुप्ता ने समस्त जानकारी देते हुए परीक्षार्थियों से आग्रह करते हुए कहा की छात्र के लिए परीक्षा एक महोत्सव पर्व की तरह हर्षोउल्लास के साथ परीक्षा केन्द्रों में बिना तनाव के बैठकर परीक्षा दे । साथ ही सिर्फ एक अंकपत्र विद्यार्थियों के जीवन का भविष्य नहीं तय करता उसके ज्ञान से उसका भविष्य उज्जवल होता है । कार्यक्रम के दौरान सह तहशील संयोजक अभय साहू , अभिलाष सिंह , अर्पित प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages