मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण

अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बाँदा, के एस दुबे । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 की तैयारी हेतु मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2025-26 में किए जाने वाले सर्वेक्षण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारियों को दी गईl, यह स्वच्छ सर्वेक्षण मार्च, 2026के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगाl प्रशिक्षण में शहर को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा कलेक्शन सेंट्रो एवं डंपिंग के स्थान को चिन्हित किए जाने तथा घर-घर पूरा कलेक्शन के संबंध में जानकारी करते हुए कूड़ा कलेक्शन का सरचार्ज लिए जाने के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गएl प्रशिक्षण में शौचालयों, सामुदायिक शौचालय को स्वच्छ रखने तथा यूरिनल स्वच्छ रखने के संबंध में


अवगत कराया गया स्कूलों में बालक बालिकाओं के शौचालय अलग-अलग हो तथा स्वच्छ होl इसके साथ ही आर oआरoसी केंद्र संचालित रहे तथा कूड़े के निस्तारण के बाद कंपोजिट खाद के तैयार किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण में विशेष जानकारी दी गईl प्रशिक्षण में जीएमआईएस पोर्टल पर स्वच्छता के संकेतों को अपलोड करने तथा कूड़ा एकत्रीकरण के संबंध में  अवगत कराया गयाल प्रशिक्षण में बताया गया कि शहर में स्वच्छता प्रदर्शित होना आवश्यक है इसलिए  नाले एवं नालियों को कवर्ड करके रखा जाना तथा जल भराव ना होने एवं गंदे पानी का उचित निस्तारण किए जाने के संबंध में अवगत कराया गयाl   नालो में सफाई तथा जालियों को लगाया जाना तथा नदियों में गंदे पानी का प्रभाव न किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। स्वच्छता अपनाने हेतु जागरूकता ले जाने तथा कूड़े का एकत्रीकरण अलग-अलग किए जाने का प्रशिक्षण भी दिया गयाl, नगर पंचायत एवं नगर निकायों में FST को संचालित रखने तथा आरसी केदो को क्रियाशील रखना एवं नालों की स्क्रीनिंग किए जाने तथा कूड़े का उचित निस्तारण किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाने बताया कि किस शहर में एफएसटी   बना हुआ है एवं संचालित हैl, प्रशिक्षण में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गयाl, नदियों में गंदा पानी प्रभावित नहीं होने पाए इसके लिए नालों की वॉटर टेस्टिंग का भी ध्यान रखेंl, स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाये जाने तथा  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के विषय में भी प्रचार प्रसार किया जाने पर जोर दिया गयाl बैठक कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं महोबा सहित मंडल कार्यक्रम प्रबंधक एसबीएम श्री धर्म प्रकाश शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक एसडीएम श्री अभिषेक खरे तथा मंडल के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहेl


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages