श्रमिक और कर्मचारी वर्तमान में समस्याओं से ग्रस्त
बांदा, के एस दुबे । भारतीय मजदूर संघ ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के समक्ष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। मांग की है कि उनकी मांगों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, अन्यथा की स्थिति में अपनी लंबित मांगों को लेकर संगठन के बैनर तले सभी मजदूर व कर्मचारी संविधान के दायरे में रहते हुए व्यापक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रवि साहू एवं मंत्री राजोल प्रसाद यादव के नेतृत्व में मजदूरों द्वारा मुख्यमंत्री को नामित जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि श्रमिक एवं कर्मचारी वर्तमान समय में गंभीर समस्याओं से ग्रसित होकर बड़े ही दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, सेवा
![]() |
| प्रदर्शन करते हुए मजदूर |
सुरक्षा जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं, वहीं जनपद में कार्यरत आशा, आंगनबाड़ी एवं सहायिका एवं मिड-डे-मील कर्मी, एनएचएम के संविदा कर्मी, एनआरएलएम के अंतर्गत कार्यरत समूह सखी, संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मी, सफाई कर्मी, 108 एवं 102 एंबुलेंस से जुड़े कर्मी, पटरी एवं रेहड़ी दुकानदार निरंतर शोषण, असुरक्षा एवं प्रशासनिक उदासीनता का सामना कर रहे हैं। इसलिए समस्याओं का निराकरण किया जाना मजदूरों के हित में होगा। उन्होंने अपने मांग पत्र में आशा, आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मी घोषित करने व मानदेय वृद्धि करने, एनएचएम के संविदा कर्मियों को बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, 2001 से पूर्व के संविदा कर्मियों को नियमित करने, परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को नौकरी देने, नगर निकायों में पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने, पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को स्थायी स्थान उपलब्ध कराने, ई-रिक्शा व आटो चालकों के लिए निर्धारित स्टैंड की व्यवस्था, कृषि ग्रामीण एवं देहाड़ी मजदूरों का न्यूनतम पारिश्रमिक निर्धारित करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष व मंत्री के अलावा देवदत्त प्रजापति, राजकुमार, मोहनलाल, दिनेश, लवलेश कुमार, अवनीश कुमार, पवन कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल मिश्रा, सतीश गिरि, कैलाश, श्यामबाबू, मनोज, सुनील, रामप्रसाद, केसन, अंकित गिरि, पन्नालाल साहू, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment