बाँदा, के एस दुबे । एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के शिविर में छात्राओं ने श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर की स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। संगोष्ठी में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सामान्य कार्यक्रम की श्रृंखला में प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता की
अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डाॅ. सबीहा रहमानी, कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई डाॅ. नीतू सिंह, कार्यक्रम अधिकारी तृतीय इकाई डाॅ. जयंती सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। स्वच्छता अभियान के बाद आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण और जल संरक्षण पर चर्चा करते हुए महत्व बताया।


No comments:
Post a Comment