एमएसएमई-विकास कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

एमएसएमई-विकास कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं एमएसएमई एक्सपो-2026 का बुधवार को एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर के प्रांगण में समापन किया गया जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों विभा बैंकों एमएसएमई इकाइयों ने 87 से अधिक स्टाल लगाकर अपने उत्पादों सेवाओं का प्रदर्शन किया। एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर के अपूर्व, सहायक निदेशक अविनाश कुमार, ने एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम विश्वकर्मा योजना, उद्यम पंजीकरण, लीन, क्लस्टर, पव्लिक प्रोक्योरमेण्ट पॉलिसी के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सोनिका रस्तोगी ने एमएसएमई मंत्रालय की बौद्धिक सम्पदा अधिकार, बार कोड के बारे में उद्यमियों को जानकारी प्रदान की।अंकिता पाण्डेय युवा पेशेवर ने सम्बोधन में एमएसएमई


मंत्रालय की पीएमएस योजना के बारे में उद्यमियों को जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन,आलोक अग्रवाल कानपुर ने  कहाकि एमएसएमई की वेण्डर डेवलपमेण्ट कार्यक्रम बड़ी संख्या में उद्यमी लाभान्ति हो रहे हैं।आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, फियो, कानपुर ने कहा कि वे निर्यात के लिए अग्रसर हों और विदेशाठी मुद्रा भण्डार में बढ़ोत्तरी करे। 

अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कानपुर ने वित्त एवं ऋण संबंधी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जिसके तहत उद्यमियों को उद्यम की स्थापना के लिये बैंक से ऋण लेने में सुविधा हो। मनोज बंका प्रोविन्शियल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कहा कि आप सभी उद्यमियों को अपने उद्यम के प्रति जा रूक रहना, नवाचार तकनीक का उपयोग कर अपने उत्पाद को कम लागत में बाजार तक उपलब्ध कराना चाहिये जिससे आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सका।। निदेशक एमएसएमई-विकास कार्यालय वी. के. वर्मा कानपुर ने कहा कि आप इस विक्रेता विकास कार्यक्रम में सक्रियता से प्रतिभाग कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप अपने उत्पाद को हमारे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं अपितु विक्रय भी कर सकते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के नीरज कुमार सहायक निदेशक, के. पी. शील, सहायक निदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार अपूर्व सहायक निदेशक द्वारा किया व  अमित बाजपेयी, सहायक निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों अतिथि वक्ताओं एवं उद्यमियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages