मैसी फग्र्यूसन के नवीन उत्पादों की दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

मैसी फग्र्यूसन के नवीन उत्पादों की दी जानकारी

भट्ठा मालिकों की मीट का हुआ आयोजन

फतेहपुर,  मो शमशाद । कंचन ऑटोमोबाइल्स और टैफे मैसी फग्र्यूसन कंपनी के तत्वावधान में आवास विकास स्थित एक रिसॉर्ट में भट्टा मालिकों की मीट का आयोजन किया गया। मीट में जिले के विभिन्न भट्टा मालिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में टैफे कंपनी के सीनियर डीजीएम नीरज नौटियाल, मार्केटिंग मैनेजर रॉबिन त्यागी, सीनियर एरिया मैनेजर धर्मेंद्र मिश्रा, टेरिटरी मैनेजर अंकित पुनेठा, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर राकेश सिंह, टीपीसी सुमित मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में चार ट्रैक्टर की डिलीवरी और दो ट्रैक्टर की बुकिंग हुई। मैसी फग्र्यूसन के नए मॉडल 9500 स्मार्ट की लॉन्चिंग भी

दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।

हुई। साथ ही खास भट्टों के लिए बनाए गए मॉडल एमएफ 245 और 7235 के बारे में भी भट्टा मालिकों को बताया। कंचन ऑटोमोबाइल्स के प्रोपाइटर सुरेश सचान व विशिष्ट अतिथि किसान यूनियन के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भट्टा मालिकों को मैसी फग्र्यूसन के नवीनतम उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी देना रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages