डीएम ने कोचिंग केन्द्र का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से की वार्ता, जानी समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

डीएम ने कोचिंग केन्द्र का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से की वार्ता, जानी समस्याएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने गुरुवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्युदय कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विगत पंद्रह वर्षों के प्रश्नपत्रों को नियमित रूप से हल करने की सलाह दी। कहा कि जनपद से अधिक से अधिक छात्र मेडिकल क्षेत्र में चयनित हों और पढ़ाई पूरी करने के बाद पुनः जनपद में आकर सेवा दें। विद्यार्थियों की मांग पर डीएम ने नीट की तैयारी के लिए प्रतिदिन तीन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। इसी


प्रकार कोचिंग में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा जगह की कमी की समस्या से अवगत कराने पर डीएम ने अभ्युदय हाल के ऊपर एक अतिरिक्त हाल निर्माण की अनुमति प्रदान की तथा सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। केन्द्र में जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के अध्ययनरत होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने ऐसी ही लाइब्रेरी एवं कोचिंग व्यवस्था जनपद की अन्य तहसील मुख्यालयों में भी स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सर्वप्रथम मऊ तहसील में नीट की कक्षाओं के संचालन के लिए योग्य शिक्षकों के इम्पैनलमेंट की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ भूपेश द्विवेदी ने भी नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें एमसीक्यू टेस्ट पर विशेष ध्यान देने तथा निरंतर मेहनत से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages