कानपुर, प्रदीप शर्मा - विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा विस्तार इकाई, सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र कानपुर एवं आरोग्य भारती , कानपुर प्रान्त द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुगंधी एवं इससे संबंधित उद्योग की जागरूकता पर गुरुवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आरोग्य धाम, किशुनपुर चौबेपुर नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे 55 किसानों, महिलाओं ने भाग लिया। अरोग्य भारती कानपुर प्रान्त के डॉ रमाकांत पांडेय ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया व इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता के बारे में भी बताया। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यापर्ण व फूल अर्पित करके के कार्यक्रम की शुरुआत की।
आरोग्य भारती, कानपुर प्रान्त के डॉ रमाकांत पांडेय ने कैसे स्वस्थ रहे और जीवन शैली में सुधार करें, इस पर चर्चा की तथा आरोग्य भारती के बारे में बताया। सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने सुगंधि एवं औषधीय की खेती करके कैसे इसका व्यायसायिक उपयोग किया जा सकता है तथा कैसे इससे सम्बंधित उद्यम स्थापित किया जा सकता है की जानकारी दी।
सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई, जिससे उपस्थित लोगो को जानकारी हो सके कि तथा केंद्र में क्या क्या सुविधाये उपलब्ध है। सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के सहायक निदेशक डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने आस पास कौन कौन सी सुगन्धित पौधों की खेती हो सकती है इस पर विशेष रूप से लेमनग्रास, सिट्रोनिला तथा पमारोसा की चर्चा की तथा प्रदेश सरकार व भारत सरकार से उद्योग स्थापित करने के लिए मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बतलाया तथा उद्योग लगाने की उत्तर प्रदेश तथा भारत सरकार विभिन्न योजनाओं के बारे में विशेष कर वित्तिय सहायता वाली योजनाओं के बारे में बताया।प्रगतिशील किसान समर सिंह भदौरिया ने कृषि से कैसे ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त किया जा सकते है के सुझाव दिये। अध्यपक रहे आर के त्रिपाठी ने लेमनग्रास की खेती के बारे में तथा खेती में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे मनरेगा आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर सुनील दीक्षित, सिपाही लाल, किशन, नरेन्द्र सिंह आदि नमामि गंगा से जुड़े प्रगति शील किसान मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment