पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत पशुपालन के गुर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत पशुपालन के गुर

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में जनपद मुजफ्फरपुर से आए 30 कृषकों के दल को उन्नत पशुपालन के गुर सिखाए गए।यह प्रशिक्षण 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा।कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.शशिकांत ने किसानों को पशुपालन तथा उसके प्रबंधन विषय पर जानकारी दी उन्होंने किसानो से कहा कि बकरी पालन व्यावसायिक उत्तम व्यवसाय है जिसे एटीएम भी कहा जाता है उन्होंने किसानो से


कहा कि वह बकरी पालन कर अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रबंधन विषय पर बताया। जबकि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. विनोद प्रकाश ने आत्मा योजना की भूमिका पर जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages