चोरी की बाइक व तमंचा के साथ शातिर चोर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

चोरी की बाइक व तमंचा के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

फतेहपुर, मो शमशाद । अपराध नियंत्रण की दिशा में असोथर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। असोथर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष असोथर धीरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात्रि चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामू सिंह उर्फ बिट्टी सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम कुसुंभी थाना असोथर को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक चोरी की

पुलिस टीम की गिरफ्त में शातिर चोर।

मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना असोथर पर मु0अ0सं0 19/2026 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष असोथर धीरेन्द्र ठाकुर, उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, उप निरीक्षक अंकुश यादव, उप निरीक्षक सूर्यनाथ, उप निरीक्षक अंकित सिंह, मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह, आरक्षी निर्भय सिंह एवं महिला आरक्षी ममता कुशवाहा शामिल रहीं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages