कोल्ड स्टोरेज की समस्याओं को लेकर की चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

कोल्ड स्टोरेज की समस्याओं को लेकर की चर्चा

280 रूपए प्रति कुन्तल की दर से रेट निर्धारित

फतेहपुर,  मो शमशाद । बुधवार को फतेहपुर शीतगृह एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी शीतगृहों के मालिकों की उपस्थिति में कोल्ड स्टोरेज की समस्याओं एवं भण्डारण शुल्क को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि भण्डारण शुल्क प्रदेश इकाई ने 290 रूपए प्रति कुन्तल तय किया है। जिसके सापेक्ष एसोसिएशन ने 280 रूपए प्रति कुन्तल की दर से तय किया है। शुगर फ्री आलू का तीन सौ रूपए प्रति कुन्तल की दर से तय किया गया है। आगामी वर्ष 2027 में सभी शीतगृहों का भण्डारण शुभमुर्हुत प्रति वर्ष होने

शीतगृह एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते अध्यक्ष व अन्य। 

वाली बसंत पंचमी के दिन ही एक साथ किया जाएगा। किसान व व्यापारियों के आलू लाने पर ट्रैक्टर भाड़ा छूट के तौर पर नहीं दिया जाएगा। आने वाले माल पर किसान, व्यापारी से सात रूपए प्रति बोरी की दर से पल्लेदारी ली जाएगी। इस मौके पर उदय कोल्ड स्टोरेज, ममता कोल्ड स्टोरेज, जवाहर कोल्ड स्टोरेज, राजरानी कोल्ड स्टोरेज, सुन्दर कोल्ड स्टोर, एशिया कोल्ड स्टोर, रस्तोगी कोल्ड स्टोर, फतेहपुर कोल्ड स्टोर, बालाजी कोल्ड स्टोर, खागा कोल्ड स्टोर, जीत कोल्ड स्टोर, गोपाल शीतगृह, मनोज गांधी कोल्ड स्टोर, गुनगुन कोल्ड स्टोर, नंदनी कोल्ड स्टोरेज, सिकरवार श्ीातगृह, जीत कोल्ड स्टोरेज, गोपाल शीतगृह, राजरानी शीतगृह, पिताम्बरा कोल्ड स्टोरेज, शंकर बरदारी कोल्ड स्टोरेज, गरिमा कोल्ड स्टोरेज के मालिक मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages