पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की हुई बैठक

मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी ने की शिरकत

फतेहपुर,  मो शमशाद । बुधवार को शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्य योजना बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित पदाधिकारियों को संगठनात्मक संरचना में अपनी सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करने व अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पार्टी की संकल्पना, वैचारिक अधीष्ठान, पार्टी कार्यपद्धति, कार्य विस्तार की दृष्टि, बूथ प्रबंधन सहित विषयों को आगामी मंडल प्रशिक्षण महाअभियान में रखने की तैयारी पर चर्चा की। 

बैठक में भाग लेतीं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मनसा वाचा कर्मणा संगठन की मजबूती को लेकर दिन रात मेहनत करते हैं। इसकी अनवरतता में कमी नहीं होनी चाहिए। मंडल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष व मंडल टोलियों को जरूरी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक पुष्पराज पटेल, सह संयोजक अपर्णा सिंह गौतम, पंकज त्रिवेदी के साथ ही शरद श्रीवास्तव द्वारा जिम्मेदारियों को निभाया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, उदय लोधी, नीरज सिंह, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अर्चना त्रिपाठी, शैलेन्द्र रघुवंशी, रवींद्र पाल सिंह, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, प्रवीण सिंह, सुमित द्विवेदी, विक्रम चन्देल, अभिषेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages