चुनाव हेतु डा. अनुराग पर्यवेक्षक नियुक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

चुनाव हेतु डा. अनुराग पर्यवेक्षक नियुक्त

डिप्टी सीएम ने रेडक्रास चेयरमैन को सौंपा नियुक्ति पत्र

फतेहपुर,  मो शमशाद । शहर के चैधराना मुहल्ला निवासी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव को जिला रेडक्रॉस शाखा बांदा व अंबेडकरनगर कार्यकारिणी के चुनाव हेतु राज्य स्तर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

डा. अनुराग को नियुक्ति पत्र सौंपते डिप्टी सीएम।

डॉ अनुराग को नियुक्ति पत्र सभापति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी/उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया। डॉ अनुराग द्वारा नियत तिथि पर निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव दोनों जिलों के जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पन्न कराना है। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र उपसभापति, रामानंद कटियार महासचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages