कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में जनपद मुजफ्फरपुर से आए 30 कृषकों के दल को 16 फरवरी से 20 फरवरी को उन्नत खेती के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक शोध डॉ महक सिंह ने की निदेशक प्रसार डॉ आरके यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गेहूं, तिलहन एवं दलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक,नवीन उन्नत किस्म, समुचित पोषक तत्व प्रबंधन,कीट एवं रोग नियंत्रण, फसल विविधीकरण एवं मूल्य संवर्धन संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना है।डॉक्टर यादव ने कहा कि वर्तमान समय में तिलहन एवं दलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाना राष्ट्रीय प्राथमिकता है।यदि किसान वैज्ञानिक
पद्धतियां अपनाते हैं तो फसल लागत कम और उत्पादन अधिक प्राप्त कर सकते हैं तथा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं l।मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने मृदा परीक्षण,पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती विषय पर विस्तार से किसानों को जानकारी दी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रबंधन विषय पर बताया। जबकि प्रसार वैज्ञानिक डॉ विनोद प्रकाश ने आत्मा योजना की भूमिका पर जानकारी दी व धन्यवाद वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वी के कनौजिया ने दिया।


No comments:
Post a Comment