डीएम बोले- तारीख नहीं, निस्तारण चाहिए
गंदगी, ढिलाई व अतिक्रमण पर नाराजगी
मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने तहसील मऊ का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी की रफ्तार को परखते हुए सख्त संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित वादों और फाइलों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया और साफ निर्देश दिए कि अब अनावश्यक तारीखों का खेल नहीं चलेगा। डीएम ने सबसे पुरानी फाइलों को खुद देखकर धारा 24 से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि हर पत्रावली पर यह दर्ज हो कि सुनवाई टलने का कारण अधिवक्ता है या वादकारी।
![]() |
| तहसील मऊ का निरीक्षण करते डीएम |
उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए हड़ताल के दौरान भी सुनवाई जारी रखने और हर सप्ताह कोर्ट कार्यवाही की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी और जर्जर शौचालय पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जीर्णोद्धार के आदेश दिए गए। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जरिए कैंटीन संचालन और पोषक मिलेट्स को बढ़ावा देने की पहल भी सामने आई। निरीक्षण के अंत में डीएम ने मऊ चैराहे से महिला पुल तक सड़क चैड़ीकरण कार्य का जायजा लेकर अतिक्रमण हटाने और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment