चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जैसे ही 27 मार्च नजदीक आ रहा है, राम की तपोभूमि चित्रकूट एक बार फिर आस्था और प्रकाश के महासंगम में डूबने को तैयार है। चित्रकूट गौरव दिवस पर इस बार 22 लाख दीपों की रोशनी पूरे तीर्थ क्षेत्र को ऐसा आलोकित करेगी मानो आकाश के सितारे धरती पर उतर आए हों। इसी क्रम में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने भी अपनी भव्य भागीदारी का ऐलान करते हुए 1 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि भरतघाट, जानकीघाट, तुलसी मार्ग, चिकित्सालय परिसर और सतना मार्ग जैसे प्रमुख स्थलों पर दीपों की अनुपम छटा बिखेरी जाएगी। इसके लिए पांच विशेष टीमें
![]() |
| गौरव दिवस की तैसारियों पर बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक में लगभग 300 सदस्य सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि चित्रकूट की पहचान और गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास है। पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. बी.के. जैन की प्रेरणा से सदगुरु परिवार हर वर्ष इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेता रहा है, और इस बार भी दीपों की यह दीवाली एक नई मिसाल कायम करेगी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment