चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला ने जागरूकता का नया अध्याय लिख दिया। 24 से 25 मार्च तक चली इस दो दिवसीय कार्यशाला में भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, एनसीसी और प्रशासनिक तंत्र की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ, जहां राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। चित्रकूट से शहनाज बानो,
![]() |
| सड़क सुरक्षा संवाद कार्यक्रम |
ललित यादव, राम दयाल और प्रेरणा यादव ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब आया जब शहनाज बानो को उत्कृष्ट कविता पाठ के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों ने उन्हें बधाइयों से नवाजा, जिससे जिले का मान और बढ़ गया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment