30 वर्ष से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 2, 2026

30 वर्ष से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरवां थाना पुलिस को मिली सफलता, काफी समय से की जा रही थी तलाश

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा 30 वर्षों से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष लम्बित दाण्डिक अपील संख्या 1282/1988 अन्तर्गत धारा 395 भादवि के प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था व अभियुक्त 30 वर्षों से फरार चल रहा था । इसी क्रम में दो मार्च को थाना गिरवां पुलिस द्वारा सुरागरसी

पुलिस गिरफ्त में मुनव्वर।

पतारसी,सर्विलांस व मुखविर की सूचना पर अभियुक्त को केन नदी पुल के पास बृहद ग्राम स्योढा थाना गिरवां जनपद बांदा से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का नाम पुलिस ने मुनव्वर पुत्र भिक्खा निवासी ग्राम स्योढा थाना गिरवां बताया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश सैनी गिरवां, उप निरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages