चित्रकूट में निःशुल्क नेत्र शिविर, 356 लोगों की जांच और 150 को चश्मे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

चित्रकूट में निःशुल्क नेत्र शिविर, 356 लोगों की जांच और 150 को चश्मे

शास्त्री नगर में नेत्र परीक्षण शिविर 

14 मरीज ऑपरेशन के लिए रेफर 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले की धरती पर रविवार को सेवा और संवेदना का ऐसा संगम देखने को मिला, जहां आंखों की रोशनी ही नहीं, उम्मीदों की किरणें भी बांटी गईं। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड एवं सेवा भारती के संयुक्त प्रयास से शास्त्री नगर स्थित विद्यालय में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 356 लोगों की जांच कर मानवता का उजाला फैलाया गया। 150 जरूरतमंदों को चश्मे देकर धुंधली दुनिया को स्पष्ट किया गया, तो 102 लोगों को आई ड्रॉप और करीब 100 मरीजों को दवाएं देकर राहत पहुंचाई गई। मोतियाबिंद से जूझ रहे 20 मरीजों में से 14 को ऑपरेशन के लिए भेजा जाना इस पहल की गंभीरता को दर्शाता है। उद्घाटन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने

शिविर में मौजूद अतिथिगण

सेवा बस्तियों में जागरूकता की कमी पर चिंता जताई और ऐसे शिविरों को जीवन बदलने वाला बताया। संयोजक शंकर प्रसाद यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। चिकित्सकों ने भी चेताया कि उम्र बढ़ने के साथ आंखों की नियमित जांच जरूरी है। यह शिविर न केवल इलाज का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा, समरसता और संवेदना की नई रोशनी भी जगा गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages