सेवा के वटवृक्ष को नया माली- डॉ इलेश जैन बने नेत्र चिकित्सालय निदेशक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

सेवा के वटवृक्ष को नया माली- डॉ इलेश जैन बने नेत्र चिकित्सालय निदेशक

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले की सेवा-धारा में एक नया अध्याय जुड़ गया जब सदगुरू नेत्र चिकित्सालय को उसका नया नेतृत्व मिला। परम पूज्य संत रणछोड़ दास महाराज की कृपा और पूज्य गोलोकवासी अरविंद भाई मफतलाल व पद्मश्री स्व डॉ बीके जैन के आशीर्वाद की छाया में ट्रस्ट बोर्ड ने सर्वसम्मति से डॉ इलेश जैन को निदेशक नियुक्त किया। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज की पावन उपस्थिति में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ यह पदभार ग्रहण एक आध्यात्मिक आभा में सम्पन्न हुआ। डॉ इलेश जैन ने इसे केवल पद नहीं, बल्कि सेवा की विरासत

गुरु की मौजूदगी में पदभार गृहण करते डॉ इलेश जैन

बताते हुए कहा कि यह संस्थान अब एक वटवृक्ष बन चुका है, जिसे और विस्तारित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्रस्ट के संस्थापकों के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। इस गरिमामयी अवसर पर अध्यक्ष विशद भाई, रूपल बेन, उषा जैन, मनोज पंड्या सहित समस्त ट्रस्टीगण और कर्मचारी उपस्थित रहे, जहां सेवा और समर्पण का भाव चरम पर दिखाई दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages