चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर ऐसा शिकंजा कसा कि ताश की बाजी खेल रहे आठ खिलाड़ी कानून के दांव में फंस गए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चल रही सख्त मुहिम के तहत प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 राजेश कुमार व अमरेन्द्र सिंह की टीम ने छापेमारी कर मौके से जुगुल किशोर, रोहित, अब्दुल, चेतराम, अजमत अली, भोला प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार व पारसनाथ को दबोच लिया। ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे इन जुआरियों के कब्जे से मालफड़ के 5160 रुपये, 52
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
अदद ताश पत्ते और तलाशी में मिले 2620 रुपये सहित कुल 7780 रुपये बरामद हुए। कार्रवाई में राहुलपुरी, राहुल देव, मोहित कुमार व चालक आरक्षी नीतू द्विवेदी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि कानून की नजर अब हर उस कोने पर है, जहां किस्मत के नाम पर अवैध खेल सजते हैं।


No comments:
Post a Comment