रोडवेज बस वह ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से नौ लोग घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

रोडवेज बस वह ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से नौ लोग घायल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरहा मोड़ के पास रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से रोडवेज बस में सवार नौ लोग घायल बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरहा मोड़ के पास  बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे रोडवेज बस प्रयागराज से बांदा जा रही थी तभी मुर्गा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें रोडवेज बस में सवार राजू यादव पुत्र राम बिहारी 7 वर्ष निवासी पुनाहुर थाना बिसंडा, राजबाई पत्नी रखमुनुवा उम्र करीब 70 वर्ष,निवासी आवास विकास बांदा, नीलम वर्मा पत्नी संतोष कुमार उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी आवास विकास बांदा, सीता प्रजापति पत्नी चुनकू प्रजापति उम्र करीब 25 वर्ष निवासी आहार थाना बबेरू चुनकू प्रजापति पुत्र फूल चंद्र उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी


आहार थाना, बबेरू नैन्सी पुत्र संतोष 19 वर्ष निवासी बांदा, आराध्या पुत्री कमल वर्मा, 5 वर्ष निवासी बांदा, रोडवेज बस कंडक्टर सीमा सिंह पुत्री रामजस सिंह निवासी बड़ागांव थाना बिसंडा, रोडवेज बस चालक बबलू प्रजापति पुत्र लल्लू निवासी मोहन पुरवा थाना म मंटौध यह सभी घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में एंबुलेंस के द्वारा भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद रोडवेज बस कंडक्टर सीमा सिंह राजाबाईं , नैन्सी,व आराध्या को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages