भाजपा ने 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने की बनाई रणनीति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

भाजपा ने 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने की बनाई रणनीति

भाजपा ने विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बनाई पहचान - संतोष गुप्ता 

बाँदा, के एस दुबे  । आगामी 6 अप्रैल को भाजपा द्वारा मनाये जाने वाले स्थापना दिवस की तैयारी बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने अपने सम्बोधन में में कहा कि भाजपा ने विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में पहचान बनाई है जिसमें पार्टी पदाधिकारी सेवा व समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करते हैँ l उन्होंने जिला व मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों से अनुशासन में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपेक्षा की l. जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा


जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है l जिला महामंत्री ममता मिश्रा ने संचालन करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें 6 अप्रैल को घर घर पार्टी का ध्वज फहराया जायेगा तथा गोष्ठीयाँ आयोजित की जायेंगी l बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव , लवलेश सिंह , बालमुकुंद शुक्ला , मालती बासू , सुधीर सिंह , निखिल सक्सेना , देशराज सिंह संतोष नायक , उत्तम सक्सेना , दुर्गा चौरसिया , रूपा चौहान , अमित सेठ भोलू, आनंदी साहू , राजभवन उपाध्याय , संतोष गुप्ता संतू , पंकज रायकवार सहित सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages