आरोपियों के कब्जे से आभूषण, नकद रुपए सहित अवैध तमंचा बरामद
बाँदा, के एस दुबे । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत छनेहरालालपुर में 02 घरों का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के करीब 3.5 लाख रुपए कीमत के आभूषण, नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है । गौरतलब हो कि दिनांक 30.मार्च को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरालालपुर के रहने वाले मुखिया पुत्र भुरईया व मुन्ना ने अपने घर में दिनांक 25.मार्च को व मुन्ना पुत्र मइयादिन ने अपने घर में
दिनांक 28.मार्च को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । जिसके क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों से पूछताछ, वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों का प्रयोग कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए सूचना के 12 घण्टे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर विवेक कुमार पुत्र रामेश्वर सुरेश उर्फ मोती पुत्र दुर्जन सँतोष कुमार पुत्र बद्दू निवासी छनेहरालालपुर थाना कोतवाली देहात को छनेहरालालपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा घरों में चोरी किए जाने की घटना को स्वीकार किया गया तथा तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए करीब 3.5 लाख रुपए कीमत के आभूषण, नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है।


No comments:
Post a Comment