800 किलो लहन के ढेर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 140 लीटर अवैध शराब जब्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

800 किलो लहन के ढेर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 140 लीटर अवैध शराब जब्त

शराब का अवैध काला धंधा 

आबकारी टीम की बड़ी दबिश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के काले कारोबार पर करारा प्रहार किया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने थाना कर्वी क्षेत्र के ग्राम कपसेठी और भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर सघन तलाशी के दौरान लगभग 800 किलोग्राम लहन बरामद किया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था। बरामद लहन को मौके

अवैध शराब के साथ आबकारी विभाग की टीम

पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 140 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। इस पूरे प्रकरण में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री में लिप्त तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages