बरहा के हनुमान मंदिर से उठी स्वच्छता की पुकार, परिक्रमा मार्ग पर चला विशेष अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

बरहा के हनुमान मंदिर से उठी स्वच्छता की पुकार, परिक्रमा मार्ग पर चला विशेष अभियान

अभियान में जुटे अधिकारी और श्रद्धालु 

श्रद्धालुओं से साफ-सफाई की अपील

 चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूटधाम में आस्था और स्वच्छता को एक साथ जोड़ते हुए शनिवार को कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में कामदगिरि स्वच्छता समिति और नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम की संयुक्त पहल पर बरहा के हनुमान मंदिर के पास आयोजित इस अभियान में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि कामतानाथ की पावन परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ रखना प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार ने श्रद्धालुओं को पॉलिथीन के

सफाई करती नगर पालिका की टीम

उपयोग से बचने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिक्रमा मार्ग पर गंदगी फैलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर को साफ-सुथरा और आदर्श तीर्थस्थल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। इस दौरान जितेंद्र केशरवानी, राजेंद्र त्रिपाठी, कृष्णा शुक्ला, अंजू वर्मा, विनोद कुमार, जानकी त्रिपाठी, देशराज शुक्ला सहित कई कर्मचारी और कार्यकर्ता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देते नजर आए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages