कांशीराम जयंती पर गूंजा बहुजन चेतना का स्वर
विकास की नई राजनीति का दावा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के बलदाऊगंज स्थित आवास पर बुंदेलखंड के मशहूर नेता और बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने कांशीराम को अपने राजनीतिक जीवन का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन शोषित, वंचित और दलित समाज को संगठित कर उन्हें अधिकार दिलाने के संघर्ष में समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और छत्रपति शाहू जी महाराज के आदर्शों से प्रेरित होकर कांशीराम ने बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना जगाने का ऐतिहासिक कार्य किया। पूर्व सांसद ने कहा कि कांशीराम तेरी नेक कमाई,
![]() |
| कांशीराम जयंती पर पुष्प अर्पित करते पूर्व सांसद |
तूने सोती कौम जगाई- केवल नारा नहीं बल्कि सामाजिक जागरण का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार शोषित और वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है और कांशीराम के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में कांशीराम के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, आशीष रघुवंशी, सुनील सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment