नवनिर्माण के 9 साल- पहाड़ी ब्लॉक में योजनाओं की चमक, मेहनत को मिला मंच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

नवनिर्माण के 9 साल- पहाड़ी ब्लॉक में योजनाओं की चमक, मेहनत को मिला मंच

महिलाएं, श्रमिक व किसान मंच पर 

गांव से उठी विकास की गूंज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के विकासखंड पहाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां विकास और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने की, जबकि खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को स्वरोजगार और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मनरेगा के तहत निष्ठा से कार्य करने वाले श्रमिकों को मंच पर सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में

गोष्ठी में किसानों को सम्मानित करते ब्लाॅक प्रमुख

पशुपालकों और ग्राम प्रधानों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित हुआ, जिससे ग्रामीण विकास की नई दिशा तय करने का प्रयास किया गया। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि 9 वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है, जिसका असर अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। खंड विकास अधिकारी ने भी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भागीदारी ने इसे विकास के उत्सव में बदल दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages