बुंदेली सेना की हुंकार के बाद जागा प्रशासन, राजाघाट की समस्याओं पर निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

बुंदेली सेना की हुंकार के बाद जागा प्रशासन, राजाघाट की समस्याओं पर निरीक्षण

राजाघाट पर पहुंचे ईओ, समाधान का दिया भरोसा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में बुंदेली सेना की मांग और लगातार चल रहे सफाई अभियान का असर सोमवार को तब दिखा जब नगर पालिका के ईओ लालजी नवनिर्मित राजाघाट का निरीक्षण करने पहुंचे। घाट की बदहाल व्यवस्था और मूलभूत समस्याओं को लेकर बुंदेली सेना ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। निरीक्षण के दौरान घाट पर जमा मिट्टी, कापर डैम की बोरियों को हटाने, हवन-पूजन सामग्री के लिए अलग विसर्जन कुंड बनाने और इंटेकवेल के पास गिर रहे नाली के पानी को रोकने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ईओ ने मौके पर हालात का जायजा लेते हुए समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने

राजा घाट का निरीक्षण करते ईओ

बताया कि संगठन द्वारा तीन दिनों से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है और चैथे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान नदी में उगी चोई घास को निकाला गया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। राजाघाट को व्यवस्थित करने के बाद अब सेना की टीम पुलघाट और रामघाट की ओर अभियान बढ़ाने की तैयारी में है, जिससे नदी किनारे स्वच्छता और व्यवस्था का संदेश दूर तक पहुंचे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages