शिक्षकों ने एसडीएम पैलानी कार्यालय के समक्ष दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 1, 2026

शिक्षकों ने एसडीएम पैलानी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी एक शिक्षक की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह शिक्षक के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है और सम्मान के साथ कार्य करने का अधिकार प्रत्येक कर्मचारी का है। कहा कि शिक्षक प्रशासन द्वारा प्रदत्त सभी दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाता है। उच्चाधिकारियों द्वारा शिक्षकों से कार्य भी लिया जा रहा और उनको अपमानित भी किया जा रहा, जब पानी सिर से ऊपर निकल गया है तो शिक्षकों को सड़क पर उतरने के लिए बांध्य होना पड़ा है। जिला मंत्री

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी।

प्रजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बीच शनिवार की सुबह अपर जिलाधिकारी के आमंत्रण पर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट की। एडीएम द्वारा बताया गया कि प्रत्येक शिक्षक, बीएलओ हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सभी को सम्मान प्राप्त करने का हक है, इसके लिए सभी को निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रशासन के इस आश्वासन पर पांच मार्च को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिस पर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। धरने में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, जिला संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप समेत सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री तथा महिला पदाधिकारी सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages