परिक्रमा मार्ग पर लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे आरोपी और बाल अपचारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

परिक्रमा मार्ग पर लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे आरोपी और बाल अपचारी

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूटधाम के पवित्र परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ हुई डकैती की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कर्वी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। बताया गया कि 12-13 मार्च की रात करीब दो बजे बांदा जिले के जमुनीपुरवा निवासी जितेन्द्र कुमार अपनी बहन, बहनोई, पत्नी और बच्चों के साथ परिक्रमा मार्ग से दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मण पहाड़ी और तृतीय मुखारबिन्दु के बीच घात लगाए बदमाशों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और

पुलिस गिरफ्त में आरापी

बेल्ट से हमला कर दिया तथा जेवर, मोबाइल और नकदी लूटने का प्रयास किया। घटना के बाद कोतवाली कर्वी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद निरीक्षक अपराध विनोद कुमार शुक्ला’ की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए भड़ाहा घुरेटनपुर निवासी 19 वर्षीय दादूलाल को दो बाल अपचारियों सहित गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दारोगा अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी इस्लाम खां और आरक्षी राहुल पांडेय की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages