कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के निज निवास सेंट मैरी स्कूल के निकट रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें जनपद के सभी धर्मों के लोग प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन शामिल हुए, जिनका स्वागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अबीर गुलाल लगाकर व फूलों की बारिश कर किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "होली का पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, दुश्मन भी एक दूसरे को गले लगाकर बैर भाव भुलाकर गले लगते हैं।"
![]() |
| होली मिलन समारोह में मौजूद कांग्रेसी व अन्य। |
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री आदिशक्ति दीक्षित द्वारा महिला मंडल का स्वागत करते हुए फूलों की होली खेली गई, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "जनपद बांदा में सदैव से गंगा जमुनी तहजीब का बोलबाला रहा है, सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्यौहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, कांग्रेस पार्टी ने सदैव सभी धर्मों का सम्मान किया है इसीलिए होली मिलन समारोह में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए।", उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एआईसीसी रमेश चन्द्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल, मुमताज अली, डॉक्टर साहब लाल शुक्ला वरिष्ठ किसान नेता, भाजपा नेता राजेश दुबे, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अमित सेठ भोलू, दिनेश दीक्षित, चन्दन सिंह, शिवचरन शुक्ला, जयराम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सूरज बाजपेई, महेंद्र वर्मा एडवोकेट, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, जिला कांग्रेस महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, अम्बिका प्रसाद खेंगर, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जगत प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुमन मिश्रा, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, अभिषेक मिश्रा, रामभवन उपाध्याय, महिमा शुक्ला, डॉ उर्मिला सिंह, शगुफ्ता सिद्दीकी, प्रमोद गुप्ता राजा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment